×

दो घंटे में 14.43% मतदान, भिंड में वोटर को गोली मारी, अफसर की तबीयत बिगड़ी

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 1706

Bhopal: MP Lok Sabha Election Phase 3 Voting: प्रदेश में 14.43 फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह नौ बजे तक प्रदेश में 14.43 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 16.57 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 12.23 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है।

कहां कितने फीसदी मतदान
बैतूल- 15.97
भिंड- 12.23
भोपाल-13.61
गुना- 16.43
ग्वालियर-12.75
मुरैना-12.43
राजगढ़-16.57
सागर-14.58
विदिशा-15.85

युवक को गोली मारी, ग्वालियर रेफर
भिंड के शिवपुरी का पुरा में मतदान करने जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से राघवेंद्र पुत्र महेंद्र खटीक (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।

पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी
इधर, सागर लोकसभा क्षेत्र के खुरई के महूना जाट मतदान केंद्र क्रमांक 70 में पीठासीन अधिकारी रमाकांत पिता रामस्वरूप खरे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Share

Related News

Latest News

Global News